एसएसबी की सातवीं बटालियन के जवानों ने चार स्थानों पर छापेमारी करते हुए 38 मवेशी बरामद किए हैं। तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। मवेशियों को कांजी हाउस में भेज दिया गया है। तस्करों को कस्टम के सुपुर्द किया गया है।
सहायक सेनानायक पीसी जोशी ने बताया कि अचकवा बीओपी के जवानों ने एएसआई हरिश्चंद्र की अगुवाई में छापेमारी करते हुए पिलर संख्या 54 के पास से 22 भैंसे बरामद की। मोतीपुर थाना क्षेत्र के अंडहनपुरवा निवासी छोटे खां को गिरफ्तार किया है। बरामद मवेशी मटेहीकला भेज दिए गए हैं।
आरोपी को कस्टम मिहींपुरवा को सौंप दिया गया है। रुपईडीहा बीओपी के जवानों ने 11 और मनवरिया व निबिया बीओपी के जवानों ने पांच मवेशी बरामद किए हैं। यहां से रुपईडीहा के ग्राम सीतापुर निवासी मोहम्मद शफीक और नरैनापुर निवासी अकरम खान को गिरफ्तार किया है।