फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर काट एक लाख की चोरी

Thu, 16 Jul 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। शहर के हीरा सिंह मार्केट स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान का बुधवार रात शटर तोड़कर चोरों ने 90 हजार कैश समेत एक लाख की संपत्ति चुरा ली।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। हालांकि, दुकान मालिक के दिल्ली में होने के चलते अभी तहरीर नहीं दी गई है।

दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र अंतर्गत छावनी बाजार निवासी दिनेश गोयल की जनरल स्टोर की दुकान कोतवाली नगर अंतर्गत हीरा सिंह मार्केट में है।

तीन दिन पूर्व दिनेश व्यवसायिक सिलसिले में दिल्ली गए थे। परिवार के अन्य सदस्य दुकान का काम देख रहे थे। बुधवार रात 10 बजे के आसपास दुकान बंद की गई।

इसी रात चोरों ने दुकान के पीछे लगे शटर को रॉड से तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान के कैश काउंटर में रखे लगभग 90 हजार रुपये नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


सुबह आसपास के लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो व्यवसायी के परिवार को सूचित किया। दिनेश ने मोबाइल पर बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में तीन दिन से हुई बिक्री का लगभग 90 हजार रुपये कैश काउंटर में रखे था। चोर पूरी नकदी उठा ले गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें