फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 500 किमी. दूर होगा खान का ठौर

Thu, 16 Jul 2015 10:08 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसकी करतूतों पर अंकुश लगाने के लिए उसे दूर किसी अन्य जेल भेजने की योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


अंडरवर्ल्ड के बदमाश जफर सुपारी का भाई खान मुबारक पहले इलाहाबाद व आस पास के क्षेत्रों में ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था लेकिन बाद में उसने गृह जनपद को ही अपराध का अड्डा बना लिया।

शुरुआती दौर में वह केवल रंगदारी लेने तक ही सीमित रहा लेकिन बाद में जमीन के मामलों में दखल देना शुरू कर दिया। विवादित जमीनों पर कब्जा करने या उसे खाली करवाने आदि में उसकी संलिप्तता बढ़ती गई।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर के बसखारी बाजार में भूमि पर कब्जे के एक मामले में उस पर कार्रवाई भी हुई थी। टांडा में भूमि विवाद के लेकर उसके गुर्गों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में पीड़ित के सामने न आने पर पुलिस ने अपनी तरफ से खान मुबारक व उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उस पर रासुका की कार्रवाई की गई।

इस बीच गुर्गों को साथ रखने पर आने वाले खर्च को देखते हुए उसने एक साल पहले ठेकों में भी हाथ अजमाना शुरू कर दिया। गुर्गों के नाम से ठेका लेने के दौरान उसका फैजाबाद के एक बाहुबली सपा विधायक से विवाद भी हुआ था।

दोनों प्रत्यक्ष तौर पर तो आमने-सामने तो नहीं आए थे लेकिन तलवारें दोनों तरफ से खिंची थीं। सत्ता में होने के बावजूद इस मामले में सपा विधायक को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे।

दो साल पहले ऐनुद्दीन हत्याकांड में नामजद होने के बाद से ही खान मुुबारक का नाम खासा चर्चा में आया था। तीन वर्ष तक आपराधिक वारदातों में उसका नाम आने से पुलिस प्रशासन भी गंभीर हुआ।

उसके व उसके गुर्गों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उसे फैजाबाद जेल की बजाए दूर किसी अन्य जेल में भेजने की कार्य योजना छह माह पूर्व बनाई गई, लेकिन तब उसे मंजूरी नहीं मिल पायी।

अब एक के बाद एक दो वीडियो सामने आने के बाद शासन तक में हड़कंप मचा है। अब एक बार फिर से उसे फैजाबाद जेल से हटाकर किसी दूर की जेल में भेजने की तैयारी की जा रही है।

एक और माफिया दिलीप वर्मा को फैजाबाद से हटाकर नजदीक जेल में रखा गया है। इन दोनों को ही किसी दूर की जेल में भेजे जाने की योजना बना ली गई है।

माना जा रहा है कि खान मुबारक को जल्द ही अंबेडकरनगर से लगभग 500 किलोमीटर दूर किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाएगा। एसपी पंकज ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक को सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

                  फैजाबाद जेल से एक वर्ष में चले ढाई सौ सिमकार्ड
फैजाबाद मण्डल कारागार से बीते एक वर्ष में ढाई सौ से अधिक मोबाइल सिम काडों का प्रयोग किया गया है। इनमें से बड़ी तादाद में सिम कार्डों का प्रयोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया गया।

फैजाबाद जेल से अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसमें उनके लिए सबसे ज्यादा सहायक मोबाइल फोन का प्रयोग हो रहा है। साथ ही व्हाटसएप व अन्य माध्यमों का प्रयोग वे धड़ल्ले से कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोबाइल के प्रयोग का हाल यह कि बीते एक वर्ष के भीतर फैजाबाद मण्डल कारागार से अलग अलग दूर संचार कंपनियों के लगभग ढाई सौ सिम कार्ड का प्रयोग किया जा चुका है।

अधिकांश सिम कार्ड ऐसे हैं, जिनका प्रयोग आपराधिक तत्वों ने किया है। इन सिमकार्डों से कई माननीयों व कई बड़े अपराधियों को भी फोन किया जाता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें