फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कैंपस में दरोगा और सिपाही के क्वार्टर से चोरी

Thu, 14 Jan 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि अब वे थाना कैंपस में बने दरोगा के घर में भी चोरी करने से नहीं डर रहे।
विज्ञापन


बुधवार रात रामगांव थाना कैंपस में दरोगा और सिपाही के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की संपत्ति पार कर दी।

सुबह पुलिस ने छानबीन की तो बभनीचक गांव के दरोगा का ब्रीफकेस बरामद हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

रामगांव थाना परिसर की चहारदीवारी खुली है। थाने के पीछे के हिस्से में पुलिस कर्मियों के क्वार्टर बने हैं। बुधवार रात दरोगा ताराचंद्र पांडेय व थाने के सिपाही गश्त पर चले गए थे।

सभी के क्वार्टर में ताला लगा हुआ था। इसी रात चोरों ने दरोगा ताराचंद्र के आवास का ताला तोड़कर घर के अंदर रखा ब्रीफकेस व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रीफकेस में 35 हजार रुपये नकदी भी रखी थी। चोर नकदी समेत ब्रीफकेस उठा ले गए। चोर एक क्वार्टर में रखे सिपाही का जैकेट और कपड़े भी समेट ले गए।

सुबह जब दरोगा और सिपाही गश्त से लौटे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसी दौरान दरोगा के घर से चुराया गया ब्रीफकेस टूटी हालत में बभनीचक गांव के पास बरामद हुआ है।

इससे थाने में हड़कंप मच गया। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि चहारदीवारी खुली होने के कारण कुछ दिक्कत होती है। एक दरोगा व सिपाही का सामान चोरी हुआ है।

मामले की छानबीन की जा रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें