फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय समय के बाद नाम वापसी पर भिड़े दो पक्ष

Fri, 20 Nov 2015 10:36 PM IST
बहराइच/अमरउजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कहासुनी के बाद जमकर हाथापाई हुई। काफी संख्या में लोग आरओ कक्ष में घुस गए। जिससे हंगामे की स्थिति बन गई। पहुंची हरदी पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। तीन घंटे तक कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन


महसी तहसील क्षेत्र के महसी, तेजवापुर और शिवपुर में प्रथम चरण में चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर महसी में नाम वापसी की प्रक्रिया चल रही थी। दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वालों को आवेदन करना था। लेकिन गंगापुरवा गांव निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी मंशाराम बाजपेई ने 3:05 बजे नाम वापसी के लिए आवेदन दिया।

रिटर्निंग आफिसर ने आवेदन स्वीकार कर लिया। इस पर मौके पर मौजूद रमवापुर के प्रधान पद के प्रत्याशी दीपक बाजपेई ने विरोध जताया। इसी को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष के समर्थक भी आमने-सामने आ गए। जमकर हाथापाई हुई। कुछ लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर रिटर्निंग आफिसर कक्ष में घुस गए।
विज्ञापन


रिटर्निंग आफिसर संतोष यादव ने तत्काल थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची हरदी पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। तीन घंटे तक अफरा तफरी के बाद शाम छह बजे पुन: कामकाज शुरू हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें