फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर मोहिनी का साथी हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के बार्डर इलाके से हेरोइन की तस्करी कर महानगर में सप्लाई करने वाले गैंगस्टर मोहिनी गागट के साथी दरबारा सिंह को थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने दरबारा सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
 
थाना डिवीजन पांच कीचौकी कोचर मार्केट के इंचार्ज सबइंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को मिड्डा चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी वहां से गुजर रहा है और हेरोइन की सप्लाई करने जा रहा है। आरोपी मनोहर नगर फाटकों की तरफ से आ रहा था। वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। पुलिस ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


सबइंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी गैंगस्टर मोहिनी का नजदीकी साथी रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ हेरोइन और नशीला पाउडर तस्करी का मामला भी दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने माना कि वह अमृतसर बार्डर इलाके से सस्ते भाव में हेरोइन लाकर सप्लाई करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी नशीला पदार्थ किससे लाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें