फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में कूद छात्र ने दी जान

Wed, 07 Sep 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
तालाब में छात्र के डूबने के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इकौना भिनगा मार्ग स्थित इटवरिया गांव के पास स्थित तालाब में बुधवार की सुबह एक छात्र ने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। कुछ ही देर बाद छात्र का शव तालाब में उतराने लगा। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


इकौना के मोहल्ला बेचूबाबा चौराहा निवासी हर्षित गुप्ता (16) पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता जगतजीत इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। बुधवार सुबह हर्षित घर से कोचिंग पढ़ने के लिए साइकिल से निकला था। अचानक वह इकौना भिनगा मार्ग स्थित इटवरिया गांव के कुंडा तालाब पर पहुंच गया। हर्षित ने तालाब के किनारे साइकिल खड़ी की और पानी में छलांग लगा दी।

आसपास मौजूद बच्चों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना पर जबतक पुलिस मौके तक पहुंचती हर्षित का शव तालाब में उतराने लगा। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने ग्रामीण व मछुवारों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। हर्षित के परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे उनके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें