फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि युवक की लाठियों से पीटकर हत्या

Sun, 09 Apr 2017 10:16 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद बिलखतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के रामनगर सेमरा गांव निवासी मंदबुद्धि युवक ने शनिवार की रात अपने पड़ोसी की खिड़की की दीवार में लगी ईंटों को निकालकर फेंक दिया। इससे गुस्साए पड़ोसियों ने मंदबुद्धि युवक को बंधक बनाकर उसकी जमकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होने पर गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा के मजरा रामनगर निवासी संतोष मदेशिया (40) पुत्र माखन मदेशिया काफी समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण वह आए दिन तरह-तरह की हरकतें भी करता था।

शनिवार की रात करीब 10 बजे वह पड़ोस के रहने वाले सुमई प्रसाद वर्मा के मकान के पास पहुंच गया। इसके बाद खिड़की की दीवार में लगी ईंटों को निकालकर इधर-उधर फेंक रहा था। इससे गुस्साए सुमई के पुत्र बिकाऊ और बुधई वर्मा घर के बाहर निकल आए और ईंटें निकाल रहे संतोष को पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की, जिससे मौके पर ही संतोष की मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह होने पर ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। संतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद का कहना है कि मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर बिकाऊ और बुधई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

संतोष की पत्नी माया देवी हत्या के बाद बेसुध हो गई। वहीं, उसके चार बच्चे भी पिता की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। संतोष की नौ वर्षीय पुत्री रोली, नंदिनी, ममता और दो साल के भाई इंद्रजीत का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें