फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से चाकू के बल पर दुष्कर्म

Thu, 06 Aug 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। खेत से घर जा रही एक किशोरी को गांव के ही एक युवक ने गन्ने के खेत में खींच लिया। चाकू के बल पर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने खोजबीन की तो वह खेत में बेहोश मिली। शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। उसका परिवार मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करता है।

छात्रा अपनी मां के साथ खेत में बुधवार शाम निराई करने गई थी। उसके पेट में अचानक दर्द उठा तो वह मां से बताकर पानी लेने के लिए गांव की ओर चली गई।

रास्ते में गन्ने के खेत के पास गांव निवासी फरमान मौजूद था। उसने छेड़छाड़ करते हुए छात्रा को चाकू के बल पर काबू में कर लिया और उसे गन्ने के खेल में खींच ले गया।
विज्ञापन


छात्रा के विरोध पर उसे मारपीटकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया फिर उसकी अस्मत लूट ली। इस दौरान छात्रा बेहोश हो गई तो फरमान उसे खेत में छोड़कर भाग निकला।

काफी देर तक छात्रा जब पानी लेकर नहीं लौटी तो मां को चिंता हुई। उसने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि छात्रा घर भी नहीं पहुंची है।

परिवारीजनों समेत ग्रामीणों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो रात में वह गन्ने के खेत में बेहोश मिली। उसे घर लाया गया। यहां निजी चिकित्सक को बुलाकर उपचार शुरू हुआ तब छात्रा को होश आ सका। उसने फफकते हुए आपबीती बताई।

छात्रा ने मां के साथ जरवलरोड थाने पहुंचकर फरमान को नामजद करते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित छात्रा को महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें