फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के साथ किशोर ने किया रेप

Mon, 06 Mar 2017 09:59 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
पयागपुर थाना क्षेत्र में पड़ोस में रहने वाला एक किशोर पांच वर्षीय बालिका को रविवार की शाम टॉफी देने के बहाने बहला फुसलाकर खेत ले गया और वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। काफी देर बाद बालिका किसी तरह घर पहुंची तो सभी सकते में आ गए। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को शाम को ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका बीती शाम खेत पर काम कर रहे परिवारीजनों के पास जा रही थी। लेकिन तभी पीछे से गांव का ही पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर पहुंच गया। उसने बालिका को टॉफी खिलाने की बात कही और पास के गन्ने के खेत में लेकर चला गया। वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुराचार किया।

देर शाम बालिका किसी तरह घर पहुंची और मां को बिलखते हुए आप बीती बताई। इससे परिवारीजन सकते में आ गए। तत्काल 100 नंबर पर घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बालिका के पिता की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद का कहना है कि बालिका को इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी को बाल न्यायालय भेजने की कार्रवाई की गई है। गौरतलब हो कि आरोपी किशोर क्षेत्र में स्थित विद्यालय में कक्षा सात का छात्र भी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें