फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर व्यापारी को मारी गोली

Mon, 06 Mar 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
shoot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीनगर। हाईवे पर कादराबाद पुलिस चेक पोस्ट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने किराना व्यापारी से 4 हजार रुपये लूट लिए और विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। गोली व्यापारी की बाजू में लगी है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आदर्शनगर कालोनी निवासी अशोक कुमार की मेरठ मोहिउद्दीनपुर में किराना की दुकान है। रविवार रात वह  दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे कादराबाद पुलिस चेक पोस्ट के पास पहुंचे पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके सिर में हेलमेट मार दिया।

वे स्कूटी से गिर गए। व्यापारी कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और 4 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी। गोली व्यापारी की बाजू में लगी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर राहगीरों को आता देख बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। राहगीरों ने अशोक को मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया। एसएचओ ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि घायल के भाई वासुदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें