फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर मिठाई के चार नमूने भरे

Thu, 05 Nov 2015 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी रोकने को डीएम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को छापेमारी के निर्देश दिए थे। इसके तहत गुरुवार को खाद्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित मिष्ठान की दुकानों में छापेमारी कर चार संदिग्ध नमूनों को भरकर गोरखपुर विधि प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन


दीपावली की पर्व करीब नजदीक है। ऐसे में मिलावटखोर भी जिले में सक्रिय हो गए हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा, खाद्य सुरक्षाधिकारी सदर बागिशमणि त्रिपाठी ने शहर के अस्पताल चौराहे स्थित मिष्ठान की दुकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान टीम ने मंगलम मिष्ठान से मिल्ककेक, माखनभोग से पनीर व खोवा और कृष्णा स्वीट से एक रसभरी का नमूना भरकर जांच के लिए गोरखपुर विधि प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन


नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि दीपावली तक छापेमारी जारी रहेगी। इस मौके अगर कोई भी विक्रेता खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी संदीप चौरसिया ने बताया कि भरे गये सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने पर संबंधित दुकान संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें