फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक अगवा,रिहा

Thu, 14 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर पर गुरुवार शाम को कार सवार कुछ लोगों ने धावा बोलकर वहां बच्चों को पढ़ा रहे एक निजी विद्यालय के शिक्षक को जमकर पीटा। इसके बाद कार से अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


पुलिस के सक्रिय होने पर एक घंटे बाद अपहरणकर्ताओं ने दरगाह रोड पर ओवरब्रिज के पास शिक्षक को छोड़ दिया। मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने जांच शुरू की है। दरगाह थाना अंतर्गत बख्शीपुरा निवासी महेंद्र कुमार एक निजी स्कूूल में शिक्षक हैं। इसके साथ ही वह पुलिस लाइन रोड स्थित कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाते हैं।

गुरुवार शाम प्रतिदिन की तरह वह कोचिंग में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी दो कारों में सवार कुछ लोग कोचिंग पहुंचे और भीतर घुसकर शिक्षक को जमकर पीट दिया। इसके बाद शिक्षक को खींचकर कार में डालकर अगवा कर ले गए। इससे कोचिंग में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


एसपी व कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी गई। इसका नतीजा ये रहा कि एक घंटे बाद अपहर्ता दरगाह रोड पर ओवरब्रिज के पास शिक्षक को छोड़कर भाग गए। मामले में शिक्षक का कहना है कि गुरुवार को शिक्षण कार्य के दौरान उन्होंने एक छात्र को बदमाशी करने पर फटकारा था।

गर जब वह रोने लगा तो उसे प्यार से समझाया भी था। इसी के चलते उन पर हमला कर पीटा और अगवा किया गया। हालांकि शिक्षक का कहना है कि वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें