बहराइच। सुकईपुरवा पयागपुर निवासी एक युवती ने शहर निवासी दो लोगों पर नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
इस मामले में युवती ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। युवती का कहना है कि विपक्षी जानमाल की धमकी भी दे रहे हैं।
पयागपुर थाना अंतर्गत सतरही सुकईपुरवा निवासी प्रीती पुत्री रामसुरेश ने कोतवाली नगर में दी गई तहरीर में कहा है कि तीन माह पहले कोतवाली नगर अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी चरनजीत और मंजीत ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दो चक्र में 80 हजार रुपये लिये थे।
तीन माह बीतने के बाद भी अब तक नौकरी नहीं दिलाई गई। प्रीती का कहना है कि पैसा वापस मांगने पर अब तक विपक्षी टाल मटोल कर रहे थे लेकिन अब जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।