फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित हो पलटी डीसीएम, एक की मौत

Fri, 06 Nov 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गल्लामंडी बहराइच से गल्ला बेचकर बलरामपुर के हरैया लौट रही एक डीसीएम गुरुवार देर रात रतनापुर के  पास वनरोज को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो पलट गई।
विज्ञापन


इसमें चालक सहित सात लोगों को गंभीर चोट आई। जिन्हें रात में ही बहराइच ले जाया गया। जिसमें एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि चालक सहित अन्य छह की हालत गंभीर बनी हुई है।

बलरामपुर जिले के थाना हरैया अंतर्गत ग्राम फकीरीडीह निवासी रामसागर वर्मा (25) पुत्र ब्रह्मादत्त वर्मा गुरुवार को गल्ला बेचने बहराइच मंडी आया था।

जहां से वह हरैया के बरदौरिया निवासी गुड्डू विश्वकर्मा (60) की डीसीएम (यूपी 42 टी 6110) से वापस लौट रहा था। इस दौरान डीसीएम गुड्डू चला रहा था।

जबकि डीसीएम में हरैया थाना क्षेत्र के ही मणिपुर निवासी केशवराम (50), अंजनी कुमार (38), बसंतपुर निवासी दुर्गा प्रसाद (60), मणिपुर निवासी गंगाराम (25) व उदयपुर निवासी ओम प्रकाश (35) भी मौजूद था।
विज्ञापन


जैसे ही गुड्डू डीसीएम लेकर रतनापुर के धनऊपुर गांव के सामने पहुंचा तभी मार्ग पर अचानक वनरोज आ जाने के कारण गुड्डू वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा।

इससे डीसीएम अनियंत्रित हो मार्ग के किनारे जाकर पलट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल रामसागर, गुड्डू, केशवराम, अंजनी कुमार, दुर्गा प्रसाद, गंगाराम व ओम प्रकाश को जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया गया।

जहां राम सागर की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान रामसागर की मौत हो गई। जबकि गुड्डू, केशवराम, अंजनी कुमार, दुर्गा प्रसाद, गंगाराम व ओम प्रकाश की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

बाइक की टक्कर से युवती की मौत

बहराइच। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर गुरुवार शाम साइकिल सवार युवती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, नानपारा शुगर मिल के पास ट्रक की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। कैसरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरौली बल्दानपुरवा गांव निवासी पुष्पा देवी (19) गुरुवार देर शाम साइकिल से कनेहरा गांव से अपने घर लौट रही थी।

रास्ते में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मरौचा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुष्पा के घरवालों को सूचित कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।

यहां इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। उधर, नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरहवा गांव निवासी मो. जमाल (50) गुरुवार देर शाम बाइक से रिसिया से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


शुगर मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जमाल की बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल जमाल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें