फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवानों पर तस्करों का हमला

Mon, 14 Sep 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। इंडो-नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में रविवार देर रात गश्त कर रहे एसएसबी के दो जवानों पर तस्करों ने हमला कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे एसएसबी के अन्य जवानों ने किसी तरह एसएसबी जवानों की जान बचाई।
विज्ञापन


इस मामले में चार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक तस्कर को मौके से पकड़ लिया गया है, जबकि अन्य तस्करी का माल लेकर नेपाल में भागने में सफल रहे।

एसएसबी निबिया बॉर्डर आउटपोस्ट के सहायक उपनिरीक्षक हीरा सिंह और मुख्य आरक्षी संदीप कुमार रविवार रात भारतीय क्षेत्र में नोमेंस लैंड के निकट गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नेपाल की ओर से कुछ संदिग्ध लोग सीमा पार करते दिखे।
विज्ञापन


दोनों जवानों ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया। वह नेपाल गुटखा और तंबाकू की खेप को भारतीय क्षेत्र में लाने की कोशिश कर रहा था लेकिन तस्कर को पकड़ते समय आसपास छिपे अन्य तस्करों ने जवानों पर धावा बोल दिया।

इस पर मुख्य आरक्षी संदीप कुमार ने किसी तरह अपने को बचाते हुए मोबाइल से आउटपोस्ट पर सूचना दी। वहां से जवान काफी संख्या में मौके पर पहुंचे लेकिन तस्कर और उनके समर्थकों की संख्या अधिक थी। इसके चलते संघर्ष के हालात बन गए लेकिन एसएसबी जवानों के कड़े रुख के बाद तस्कर नेपाल सीमा में भाग गए।

एक तस्कर को मौके से दबोच लिया गया, उसकी पहचान मुरली कश्यप निवासी जमुनहा घसियारन टोला रुपईडीहा के रूप में हुई है।
इस मामले में मुख्य आरक्षी संदीप कुमार की तहरीर पर पकड़े गए मुरली कश्यप समेत चार लोगों के खिलाफ धारा 323, 332, 336, 353, 506 और सेवेन क्रिमनल एमेंडमेंड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

सहायक सेनानायक जगजीत बहादुर और डिप्टी कमांडेंट वीसी जोशी ने बताया कि फरार तस्करों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी पहचान साकेत नगर रुपईडीहा निवासी पप्पू कश्यप, ओमप्रकाश सोनी और तिलकराम के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। तस्करों के हमले में जखमी हुए दोनों जवानों का चिकित्सीय परीक्षण बाबागंज पीएचसी पर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें