फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख की स्मैक के साथ नेपाली युवक दबोचा

Fri, 08 Jan 2016 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से स्मैक की खेप लेकर आ रहे एक युवक को एसएसबी के जवानों ने शुक्रवार सुबह नोमेंस लैंड पर दबोच लिया। उसके कब्जे से छह लाख मूल्य की स्मैक बरामद हुई है।
विज्ञापन


बाइक भी पकड़ी गई है। बरामद बाइक व स्मैक को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। युवक नेपाल का निवासी बताया जा रहा है।

एसएसबी बॉर्डर आउटपोस्ट के सहायक विपिन शर्मा ने बताया कि सीमा पर इस समय सघन चौकसी बरती जा रही है। ग्रामीण अंचलों में नोमेंस लैंड पर जवान गश्त कर रहे हैं।

शुक्रवार सुबह पिलर संख्या 30/5 के निकट से एक युवक बाइक द्वारा नेपाल की ओर से आता दिखा। इस पर उपनिरीक्षक चंद्रशेखर ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


घेराबंदी कर युवक को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 ग्राम स्मैक व भारतीय नंबर की बाइक (यूपी 40 के 5195) व भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान अबरार अहमद निवासी जैसपुर नेपाल के रूप में हुई। उसने बताया कि वह स्मैक की खेप लेकर रुपईडीहा कस्बे में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें