उसका साथी मौके से फरार हो गया। बरामद खाल की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रुपये बतायी जा रही है। पकड़े गए तस्कर व बरामद खाल को एसएसबी ने वन विभाग को सौंप दिया है। लौकाही कंपनी के कमांडेंट रवि कुमार को मुखबिर ने सूचना दी थी कि नेपाल से करमोहना नदी होते हुए दो तस्कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर कमांडेंट ने उप निरीक्षक रोहित कुमार की अगुवाई में टीम को कांबिंग के निर्देश दिए। कांबिंग के दौरान बोरा लेकर दो लोग भारतीय सीमा में प्रवेश करते दिखाई दिए। इस पर एसएसबी की टीम ने घेराबंदी शुरू की। इसमें नहर में कूदकर एक युवक मौके से फरार हो गया।
जबकि नेपाल के बर्दिया जिला अंतर्गत रतनापुर के वार्ड नंबर 13 निवासी शंभू लोध को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद हुई, जिसकी लंबाई 6.5 फीट व चौड़ाई 3.5 फीट थी। तेंदुए की खाल बरामद होने की सूचना पर चकिया रेंज के प्रभारी जहीर मिर्जा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खाल को तेंदुए के होने की पुष्टि की।