एसएसबी 62वीं वाहिनी ए कंपनी के जवानों ने एक किलो चरस के साथ तस्कर को धर दबोचा। एसएसबी ने युवक को सिरसिया पुलिस के हवाले कर दिया। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी ए कंपनी के निरीक्षक अंग्रेज सिंह जवानों के साथ शनिवार देर शाम गस्त पर निकले थे।
इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बाबाकुटि के पास एक व्यक्ति चरस ले कर आ रहा है। सूचना पर जवानों ने बाबाकुटि के पास घेराबंदी करके एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक किलो चरस बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान मदारगढ़ निवासी जिब्राइल पुत्र रसूल के रूप में की गई। युवक को एसएसबी ने सिरसिया पुलिस के हवाले कर दिया।