फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई कर्मी, प्रधान समेत छह लोगों की हादसों में मौत

Tue, 06 Dec 2016 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चार घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ, गोंडा और नानपारा मार्ग पर हुए हादसों में एफसीआई कर्मी, प्रधान समेत छह लोगों की मौत हो गई। एफसीआई कर्मी सुबह अपने सहयोगी के साथ टहलने निकला था। उसे तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने रौंद दिया। हादसो में अन्य चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कीर्तनपुर गांव के पास एफसीआई का गोदाम है। इस गोदाम में कार्यरत गोंडा के इटियाथोक निवासी त्रिवेणी प्रसाद (38) मंगलवार सुबह सहयोगी दरगाह नईबस्ती निवासी बबलू (35) के साथ टहलने निकले थे। बुद्धा रिसार्ट के पास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी।

इस हादसे में त्रिवेणी और बबलू उछलकर सड़क पर गिरे। उन्हें रौंदती हुई जीप सामने से आ रही कार से टकराकर पलट गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। त्रिवेणी प्रसाद व बबलू के साथ कार में सवार सलेमपुर डोकरी के ग्राम प्रधान चंद्रेश प्रताप सिंह (48) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में मौजूद चंद्रेश की पत्नी और बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसी मार्ग पर फखरपुर क्षेत्र में मरौचा के निकट सड़क पार करते समय 70 वर्षीया महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। नानपारा क्षेत्र में हांड़ा बेसहरी के निकट रुपईडीहा मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने नुसरत (38) को रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। विशेश्वरगंज क्षेत्र में ग्राम पंचायत बंजरिया काजीपुरवा निवासी रामअचल गोस्वामी का 14 वर्षीय पुत्र सूरज को सोमवार रात दावत खाकर लौटते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। सूरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी दुर्घटनाओं के बाद वाहन चालक फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें