पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
एक महिला ने बेटे के विवाह के लिए पड़ोसी गांव के युवक से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। किसी तरह महिला ने मूलधन अदा कर दिया लेकिन ब्याज का चार हजार रुपये नहीं दे सकी। इसके लिए युवक दबाव बनाने लगा। सोमवार को महिला बहू के साथ कैसरगंज बाजार गई थी। जब वह नवीन गल्ला मंडी के पास पहुंची तभी एक बदमाश ने सहयोगी के साथ उन्हें रास्ते में रोक लिया।
सने कट्टे की नोंक पर बहू को बाइक पर बिठा लिया। विरोध पर उसने महिला को मारापीटा। पीड़ित महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी ने कैसरगंज एसओ को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
हुजूरपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। बेटे के विवाह के लिए छह माह पूर्व रायगढ़ बेहड़ा निवासी परशुराम से उसने 10 हजार रुपये उधार लिए थे। किसी तरह बेटे की शादी की थी। मेहनत मजदूरी कर परशुराम से लिया 10 हजार रुपये नकदी जैसे-तैसे वापस कर दी।
लेकिन परशुराम ने चार हजार रुपये ब्याज भी वापस करने की बात कही। इस पर उसने समय मांगा, लेकिन परशुराम हर दूसरे दिन तगादा करने घर पहुंच जाता। सोमवार को दिन में तीन बजे के आसपास वह बहू के साथ खरीदारी करने कैसरगंज बाजार गई थी। इसके बाद वह जियारत करने के लिए महमूद शाह बाबा की मजार की ओर जा रही थी।
तभी नवीन गल्ला मंडी के निकट परशुराम अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बाइक से पहुंच गया। दोनों बहू को जबरन बाइक पर बिठाने लगे। इस पर महिला और उसकी बहू ने विरोध किया तो परशुराम के साथ मौजूद युवक ने कट्टा निकाल लिया। कट्टे की नोंक पर दोनों ने बहू को अगवा कर लिया।
हिला का कहना है कि वह तत्काल थाने पर पहुंची, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। परेशान महिला ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सालिकराम को व्यथा सुनाई। एसपी ने इस मामले में कैसरगंज थानाध्यक्ष को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। महिला का कहना है कि वह गांव के लोगों के साथ अगवा करने वाले युवक के घर भी गई थी, लेकिन वह नहीं मिला।