फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से पांच लाख की संपत्ति चोरी

Mon, 19 Oct 2015 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। ग्राम हनिहनपुरवा गांव निवासी दो ग्रामीणों के घरों में रविवार रात चोरों ने धावा बोलकर पांच लाख की संपत्ति पार कर दी। परिवार के ज्यादातर सदस्य नवरात्र जागरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


घर की महिलाएं कमरे में सो रहीं थीं। उनके कमरे को बाहर से बंद कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ितों ने की तहरीर पर हल्का सिपाहियों ने मौके की जांच की है।

हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हनिहनपुरवा में चल रहे नवरात्र महोत्सव में शामिल होने के लिए रविवार रात गांव निवासी बृजभान पांडेय और राममिलन पांडेय भी परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ गए थे। घर पर महिलाएं थीं, जो अपने कमरों में सो रही थी।
विज्ञापन


इसी रात चोरों ने दोनों ग्रामीणों के मकान के पीछे की दीवार काटकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद कमरों में सो रही महिलाओं के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। बृजभान के घर से तीस हजार रुपये, दो किलो चांदी के जेवरात, डेढ़ लाख के सोने के जेवरात समेत कपड़े, बर्तन चोरी कर ले जए।

वहीं, राम मिलन के घर से 20 हजार रुपये, दो लाख रुपये के सोने के जेवर और एक किलो चांदी के जेवर, फूल के बर्तन, कपड़े व अन्य इलेक्ट्रानिक सामान चोरी कर लिए।

रात दो बजे के आसपास जब परिवार के लोग कार्यक्रम से लौटे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी भी टूटी हुई थी। सो रहे सदस्यों के कमरे बाहर से बंद थे। इस पर परिवारीजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग इकट्ठा हुए।

रात में ही थाने पर सूचना दी गई। सुबह हल्का सिपाही मौके पर पहुंचे। बृजभान और राममिलन ने बताया कि चोर उनके घर से लगभग पांच लाख की संपत्ति समेट ले गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें