फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिटिंग प्रेस पर जड़ा ताला, भड़के व्यापारी

Tue, 13 Oct 2015 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा में संचालित स्टूडेंट कार्ड एवं प्रिंटर्स प्रिटिंग प्रेस पर भी मंगलवार सुबह प्रशासन ने ताला जड़ दिया। प्रिटिंग प्रेस मालिक पर बिना रजिस्ट्रेशन के प्रेस संचालित करने का आरोप लगाते हुए नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन


इस कार्रवाई से युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी भड़क उठे। सभी ने मौके पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन की कार्रवाई को व्यापारियों का उत्पीड़न करार दिया है। साथ ही आरपार के आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

नानापरा नगर के मुख्य बाजार में धनीराम गली में स्टूडेंट कार्ड एवं प्रिंटर्स प्रिटिंग प्रेस का संचालन राजेंद्र प्रकाश मित्तल करते हैं। मंगलवार सुबह तहसीलदार मोहम्मद जसीम अहमद मय फोर्स के प्रिटिंग प्रेस पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम द्वारा जारी नोटिस व्यवसायी राजेंद्र प्रकाश को थमाते हुए प्रेस पर ताला लगाकर सीज कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुशीर सेठ व महामंत्री तेज प्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में काफी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। सभी ने तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई को व्यापारी उत्पीड़न करार देते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान तहसीलदार व व्यापारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि तहसीलदार द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के प्रिटिंग प्रेस संचालन की बात कही जा रही है। जबकि जिले में 100 से अधिक प्रिटिंग प्रेस बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगर रजिस्ट्रेशन नहीं है तो इसकी कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग को करनी चाहिए। मौके पर ही व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से वार्ता की लेकिन जिलाधिकारी ने उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें