फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर में एक और बीडीसी सदस्य का अपहरण

Fri, 29 Jan 2016 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। गुरुचाही गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य को देर शाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने  अपने सहयोगियों के साथ असलहे की बल पर घर से अगवा कर लिया।
विज्ञापन


इस मामले में बीडीसी की बहू ने पयागपुर थाने में पूर्व जिपं सदस्य समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अब तक बीडीसी और अपहर्ताओं का पता नहीं चल सका है।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। सप्ताह भर पूर्व अगवा क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत यादव का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन


भरत यादव को अगवा करने वाले लोगों ने ही अब गुरुचाही गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य नत्थू पांडेय के घर पर देर शाम धावा बोला।

बातचीत के बहाने उन्हें बाहर बुलाया और फिर असलहों के बल पर कार में बैठाकर भाग निकले। जब नत्थू घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों को चिंता हुई।

मोबाइल नंबर मिलाने पर वह स्विच ऑफ बताता रहा। कुछ देर बाद गांव के लोगों से पूछताछ पर परिवारीजनों को पता चला कि उनको अगवा कर लिया गया है।

इस पर नत्थू पांडेय की बहू सुशीला देवी पत्नी बृजेंद्र पांडेय ने पयागपुर थाने पहुंचकर मोहनपुर माफी गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर, उनके भाई रवींद्र सिंह, झाला निवासी विश्वकुमार सिंह, शंभू टिकरी निवासी जगदीश प्रसाद, राहुल, यज्ञराम को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनय यादव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें