फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पलटने से नेपाली फेरी व्यवसायी की मौत, तीन घायल

Mon, 14 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर विशेश्वरगंज कस्बे में बस अड्डे के पास सोमवार दोपहर एक ऑटो, साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। उस पर सवार नेपाल के फेरी व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन अन्य साथी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां पर उपचार के दौरान सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

नेपालगंज के जाजरकोट निवासी मदन (40) पुत्र परंद शाही गांव में फेरी लगाकर कपड़ा व ऊनी सामान की बिक्री करता था। सोमवार सुबह मदन अपने सहयोगी बांके जिला निवासी रामबहादुर (30) पुत्र कौल बहादुर, नेत्र बहादुर (32) पुत्र नयन सिंह और बर्दिया निवासी रमेश बहादुर पुत्र कला के साथ नेपाल से ट्रेन द्वारा बहराइच पहुंचा।

इसके बाद चारों अपने गट्ठर बस पर लादकर विशेश्वरगंज पहुंचे। दोपहर में क्षेत्र के गांवों में भ्रमण के लिए नेपाली फेरी व्यवसायियों ने एक ऑटो तय किया। ऑटो जब व्यवसायियों को लेकर गांव की ओर रवाना हुआ, तभी बस अड्डे के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


ऑटो पर सवार मदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल पीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर नेपाल से विशेश्वरगंज पहुंचे मृतक मदन के भाई कपिंद साहू की तहरीर पर पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें