फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबा वृद्ध

Sun, 17 Jul 2016 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्तिहा क्षेत्र में एक वृद्ध शनिवार सुबह नहर में डूब गया। 36 घंटे से एसएसबी के जवान उसकी तलाश कर रहे हैं। नहर में मगरमच्छों के मौजूद होने के कारण तलाश में दिक्कत भी आ रही है। 
विज्ञापन


मुर्तिहा क्षेत्र में गंगापुर आजादनगर निवासी श्रीनाथ (72) शनिवार सुबह गांव के बाहर भिउरा नहर के पास गया था। पैर फिसलने से वह नहर के पानी में जा गिरा। हादसे की जानकारी होने पर क्षेत्र के पूर्व जिपं सदस्य राम तपेश्वर सिंह मौर्या ने तहसील और एसएसबी के अधिकारियों को सूचना दी।

एसएसबी के जवान और गोताखोर स्टीमर लेकर वृद्ध की तलाश में जुटे लेकिन 36 घंटे बाद भी वृद्ध का पता नहीं चल सका है। एसएसबी अधिकारियों का कहना है कि दो स्टीमर लगाकर वृद्ध की तलाश की जा रही है। नहर में मगरमच्छ होने के कारण तलाश कार्य में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें