फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहने वाले नेपाल के, बलहा से लड़ रहे प्रधानी

Thu, 26 Nov 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। नेपाल के बांके जिला के ग्राम व टोल देवाफुलवारी निवासी दंपती ने नानपारा के बलहा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत भोपतपुर से प्रधानी चुनाव में पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन


इस पर नानपारा के कायस्थ टोला निवासी एक व्यक्ति ने आपत्ति जताते हुए क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर पति-पत्नी का नामांकन खारिज किए जाने की आवाज उठाई है।

बलहा विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी को सौंपे में कायस्थ टोला निवासी आलोकचंद्र श्रीवास्तव ने कहा है कि अब्दुल खलील उर्फ पप्पू और उनकी पत्नी हुस्न बानो उर्फ जसीबुल जन्म से ही नेपाल में बांके जिला के ग्राम व टोल देवा फुलवारी में रह रहे हैं।
विज्ञापन


इनका व इनके पूरे परिवार को नाम नेपाल की मतदाता सूची में दर्ज है। वहां का नागरिकता प्रमाणपत्र भी बना है लेकिन दंपती ने हेरफेर कर सबका नाम ग्राम पंचायत भोपतपुर की मतदाता सूची में दर्ज करा लिया है।

जबकि संविधान के अनुसार गैर राष्ट्र का नागरिक भारत से चुनाव नही लड़ सकता है। इसके बावजूद पति और पत्नी ने तथ्यों को छिपाकर फर्जीवाड़ा करते हुए गैर कानूनी ढंग से प्रधानी के चुनाव में अपना नामांकन करा लिया है।
विज्ञापन


आलोक ने मामले में बलहा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी को पत्र सौंपकर मामले की तत्काल जांच कराकर दोनो का नामांकनपत्र खारिज कराने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें