फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले युवक की हत्या

Fri, 11 Sep 2015 09:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
हुजूरपुर (बहराइच)। घर से गुरुवार को निकले युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर खेत में मिला। सिर और कंधे पर चोटों के निशान भी हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या है या आत्महत्या।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अनभापुर गांव निवासी सालिकराम (35) पुत्र बड़कऊ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार शाम वह खरीददारी के लिए हुजूरपुर बाजार जाने को निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा।

परिवार के लोगों ने रात में काफी खोजबीन की लेकिन सालिकराम का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली।
विज्ञापन


परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो लाश की शिनाख्त सालिकराम के रूप में की। उसके सिर और कंधे पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं, जिससे परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

थानाध्यक्ष अशरफ परवेज भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवारीजनों से पूछताछ की गई है लेकिन वह किसी से भी रंजिश की बात नहीं बता रहे हैं।

फिर भी पूरी रात लापता रहने के बाद युवक की लाश मिली है, ऐसे में हत्या से इंकार नहीं किया जा सकता। फिर भी सालिकराम की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, इसका पता लगाने के लिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसी के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें