फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक का कत्ल

Mon, 19 Oct 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। ग्राम प्रतापपुर निवासी युवक को रविवार रात गांव के ही एक ग्रामीण ने लाठी और धारदार हथियारों से हमला कर मार डाला। रंजिश के कारण ये हमला उस वक्त हुआ जब युवक खेत की रखवाली कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने सुबह घटनास्थल का मुआयना किया। दोपहर में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर के अन्य सदस्य फरार हैं।

लखीमपुर खीरी का ग्राम प्रतापपुर बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र में है। गांव निवासी विनोद कुमार (30) पुत्र शांति प्रसाद का खेत गांव से कुछ दूरी पर है। प्रतिदिन की तरह विनोद, रविवार शाम खाना खाने के बाद खेत की रखवाली करने गया था।
विज्ञापन


रात 12:30 बजे के आसपास वह खेत से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव निवासी दूबर के घर के पास पहुंचा तभी दूबर ने उस पर लाठी और फरसे से हमला कर दिया। विनोद की चीख-पुकार सुनकर जब तक उसके परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे विनोद दम तोड़ चुका था।

हमलावर दूबर भाग निकला जबकि उसके परिवारीजनों ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया। रात में ही घटना की सूचना कोतवाली को दी गई। सुबह प्रभारी निरीक्षक राजाराम मय फोर्स के गांव पहुंचे। उन्होंने हत्या में प्रयुक्त हथियार को मौके से बरामद कर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूबर के घर पहुंचे तो उसके घर वाले भाग निकले थे।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जांच में पता चला है कि विनोद और दूबर के परिवार के बीच अरसे से रंजिश चल रही है। उन्होंने बताया कि विनोद की मां पताना देवी का कहना है कि दो दिन पूर्व विवाद को लेकर दूबर ने विनोद को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विनोद की मां की तहरीर पर दूबर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें