फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

Sun, 28 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
 भग्गड़वा करौंदा गांव निवासी एक विवाहिता की ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक व सोने की चेन न मिलने के कारण गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पाकर पहुंचे मायके के लोगों ने पति, सास व ससुर को नामजद करते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। हत्या के बाद से ससुरालीजन फरार हैं। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के महंतपुरवा गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुमन (23) का विवाह पांच वर्ष पूर्व नानपारा कोतवाली अंतर्गत भग्गड़वा करौंदा गांव निवासी सुनील कुमार के साथ किया था।

राजकुमार ने बताया कि शादी के कुछ माह तक सब ठीक चला। इसके बाद पति और ससुर दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग करने लगे। पुत्री ने फोन कर दहेज की डिमांड पूरी किए जाने की बात कही। इस पर दामाद व ससुर से स्थिति सुधरने पर दहेज की मांग पूरी करने को कहा, लेकिन पुत्री का उत्पीड़न नहीं थमा। रविवार को सुबह पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर मायके के लोग गांव पहुंचे। पिता राजकुमार ने कोतवाली नानपारा के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव को सूचना दी। इसके बाद कोतवाल आलोक राव तथा मटेरा चौकी इंचार्ज विजय सिंह दलबल के साथ गांव पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राजकुमार ने दामाद, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतका के ससुर चंद्रभाल का कहना है कि बहू शुगर की बीमारी से पीड़ित थी। शुगर का लेबल अधिक पहुंच गया था, जिससे उसकी स्वाभाविक मौत हुई है।

खैरीघाट के महंतपुरवा निवासी मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि पांच वर्ष में पुत्री को एक भी बच्चा भी नहीं हुआ है। इस कारण भी दामाद सुनील मायके से लेकर ससुराल तक पुत्री को मारता-पीटता था। जान से मारने की धमकी भी देता था। उधर, दहेज के लिए भी प्रताड़ित करता था, जिससे पुत्री काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें