फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या

Fri, 15 Jan 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। चुनावी रंजिश के चलते मतरेपुर गांव के पास एक ग्रामीण की गुरुवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपनी बेटी के घर से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


मृतक के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश कर रही है।

कैसरगंज थाना अंतर्गत मतरेपुर गांव निवासी रामतेज उर्फ तेजई (42) पुत्र महादेव की पत्नी मायावती ग्राम प्रधान के चुनाव में उम्मीदवार थीं।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह उर्फ ननकऊ सिंह के पुत्र राजीव सिंह भी प्रत्याशी थे। विपक्षियों ने रामतेज को पत्नी को चुनाव मैदान से हटाने को कहा था। लेकिन रामतेज ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस बात को लेकर रामतेज और राजीव सिंह के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। गुरुवार सुबह रामतेज, जरवल क्षेत्र स्थित नकहरा गांव में अपनी बेटी के घर गया था।

वहां से वह देर रात गांव के लिए रवाना हुआ। रात नौ बजे के आसपास जब रामतेज बनियनपुरवा के निकट पहुंचा, तभी घात लगाए विपक्षियों ने उस पर हमला कर दिया।

धारदार हथियार और लाठियों से उसे जमकर पीटा, फिर तमंचे से गोली मार दी। गोली रामतेज के सिर और पेट में लगी। रामतेज की चीख और फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक हमलावर भाग निकले थे और रामतेज दम तोड़ चुका था।

खबर पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की। थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी मायावती की तहरीर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पुत्र राजीव सिंह और उनका सगा भाई राजेश सिंह उर्फ झलरू, विनोद सिंह, और नान्हूं गोड़िया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

रात में ही पुलिस ने दबिश देकर झलरू को दबोच लिया, जबकि अन्य अभी पकड़े नहीं गए। थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें