फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के लिए विवाहिता की हत्या

Sat, 21 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पयागपुर थाना क्षेत्र के मल्लो गांव में एक विवाहिता को शुक्रवार की रात पति, सास व ससुर ने मारापीटा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे मायके के लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता के मुताबिक 50 हजार रुपये के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। रुपये न दे पाने पर रात में पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पयागपुर थाना क्षेत्र के मल्लो गांव निवासी शहबान का विवाह छह वर्ष पूर्व पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी मरजीना (30) के साथ हुआ था। विवाह के साल भर तक तो दांपत्य जीवन पटरी पर रहा। लेकिन इसके बाद पति की ओर से पत्नी पर ससुराल से पैसे लाने की मांग की जाने लगी।

मरजीना ने दो बार मायके से 60 हजार रुपये मांग कर पति को दिए, लेकिन डिमांड बढ़ती गई। इस पर माह भर पूर्व मरजीना ने अपने पिता हैदर अली को पति व ससुराल के लोगों द्वारा और 50 हजार रुपये मांगने की बात बताई। लेकिन पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के चलते हैदर अली ने कुछ समय बाद पैसा दे पाने की बात कही। बेटी के मायके के लोगों को भी समझाया बुझाया, लेकिन मरजीना का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन


पिता हैदर अली का कहना है कि दो दिन पूर्व ससुराल के लोगों ने उसकी बेटी को मिलकर पीटा। उसने रोते हुए मोबाइल पर पूरा हाल बताया। इस पर घर आकर पुन: समझाने की बात कही। लेकिन इसी बीच पड़ोसियों से शुक्रवार की रात बेटी की हत्या की सूचना मिली।

हैदर अली का कहना है कि वह जब बेटी के घर पहुंचे तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान थे। उन्होंने सूचना थाने पर दी। इस पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति शहबान, ससुर शरीफ और सास सायरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सभी आरोपी फरार हैं, तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें