फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, शव फंदे से लटकाया

Tue, 02 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
बेटे ने मां का गला दबाकर की हत्या - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
भग्गूपुरवा गांव में मोटरसाइकिल और नकदी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रामगांव थाना क्षेत्र के रामगांव निवासी जाकिर ने अपनी पुत्री नूरजहां (21) का विवाह दो वर्ष पूर्व भग्गूपुरवा के रहने वाले शेर मोहम्मद के साथ किया था। विवाह के छह माह तक तो नूरजहां का जीवन हंसी-खुशी बीता। लेकिन इसके बाद ससुरालीजन दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।

नूरजहां ने मायके के लोगों को जानकारी दी तो पिता ने स्थिति सही न होने की बात कहते हुए ससुराल से सामंजस्य बनाने को कहा, लेकिन नूरजहां का उत्पीड़न नहीं थमा। जाकिर का कहना है कि इस बीच बेटी का उत्पीड़न काफी बढ़ गया। आए दिन उसे मारापीटा जाने लगा। इस पर जाकिर ने बेटी की ससुराल पहुंचकर सुलह समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन दो-चार दिन ससुराल के लोग शांत रहे और इसके बाद फिर उत्पीड़न शुरू हो गया।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि दो बार ससुराल के लोगों से बात करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति सुधर नहीं सकी। सोमवार देर रात ससुराल के लोगों ने नूरजहां की तबियत खराब होने की बात उसके मायके के लोगों को बताई। इस पर पिता जाकिर परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार को सुबह बेटी की ससुराल पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था।

नूरजहां का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। पिता का कहना है कि आसपड़ोस के लोगों को बुलवाकर शव को फंदे से उतरवाया गया। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे लग रहा है कि पिटाई कर उसकी बेटी की हत्या की गई है। फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।

पिता की सूचना पर पहुंची रामगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सीओ अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि मृतका के पिता जाकिर की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी ससुरालीजन फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें