फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या, शव नहर में गाड़ा

Tue, 04 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विवाहिता का शव मिलने के बाद जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सबुना गांव में एक विवाहिता को ससुरालियों ने छह दिन पूर्व पीटकर मार डाला। इसके बाद शव नहर के किनारे गाड़ दिया। ग्रामीणों ने विवाहिता की हत्या की सूचना उसके मायके बिहार में दी। मंगलवार को सुबह उसका भाई गांव पहुंचा तो बहन के घर पर ताला लगा था। जब वह खोजबीन कर रहा था, तभी दोपहर में कुछ चरवाहों ने नहर के किनारे अधगड़े शव की सूचना लोगों को दी। इस पर मृतका का भाई भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


नवाबगंज और रुपईडीहा पुलिस को बुलवाया गया। भाई ने मृतका की पहचान बहन के रूप में की। उसने यह भी कहा कि दहेज में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। रुपये न देने के चलते हत्या कर शव गाड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार के समस्तीपुर खजरी गांव निवासी अरविंद ने बताया कि उसने अपनी बहन रूना कुमारी (24) का विवाह तीन वर्ष पूर्व रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सबुना गांव निवासी विकास के साथ किया था। लेकिन विवाह के बाद से दहेज में एक लाख रुपये की डिमांड की जा रही थी।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति सही न होने से कुछ दिन बाद मांग पूरी करने की बात कही, लेकिन उत्पीड़न थमा नहीं। अरविंद का कहना है कि चार दिन पूर्व सबुना गांव के लोगों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को गाड़ने की सूचना दी। इस पर वह बिहार से मंगलवार को सुबह सबुना गांव पहुंचा। यहां बहन के घर पर ताला लगा था। जब वह खोजबीन कर रहा था, तभी दोपहर में कुछ चरवाहों ने कालियापुरवा चरदा नहर के पास एक महिला का शव गड़े होने की सूचना दी। शव का आधा हिस्सा कुत्ते व अन्य जानवर बाहर खींच लाए थे।

सूचना पाकर ग्रामीण एकत्र हो गए। रुपईडीहा और नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान बहन की तलाश में भटक रहे उसके भाई अरविंद को बुलाया गया। नायब तहसीलदार मटेरा विनोद गुप्ता की मौजूदगी में शव खोदवाकर निकाला गया। अरविंद ने मृतका की पहचान अपनी बहन रूना के रूप में की।

मृतका के भाई अरविंद की तहरीर पर पति विकास, ससुर साधुराम, ननद सरोज व दो अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। थानाध्यक्ष रुपईडीहा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें