फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को खाने में दिया जहर, खुद भी खाया

Sat, 12 Sep 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच (ब्यूरो)। पत्नी से विवाद पर भूपगंज निवासी एक युवक ने शराब के नशे में पत्नी और दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खा लिया।
विज्ञापन


घर वालों ने चारों को सीएचसी पयागपुर पहुंचाया, जहां से युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पत्नी और बच्चों की हालत में सुधार है।

पयागपुर के भूपगंज बाजार निवासी अनिल कुमार गुप्ता (30) की पान व परचून की दुकान है। लेकिन, कई महीनों से यह दुकान बंद है।

दुकान को फिर से खोलने की बात को लेकर शनिवार सुबह अनिल और उसकी पत्नी रानी (25) के बीच विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ा कि अनिल ने नशे में खुदकुशी की मंशा से विषाक्त पी लिया। इसके बाद खाने में जहर मिला दिया। खाना खाने के आधा घंटे बाद पत्नी रानी, बेटा आदर्श (8) व बेटी शिखा (7) को उल्टी, पेट दर्द व बेचैनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


अनिल की हालत भी बिगड़ गई। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। काफी पूछताछ पर अनिल ने परिवार वालों के सामने सभी को विषाक्त खिला देने और खुद भी खाने की बात स्वीकारी। तत्काल सभी को पयागपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से अनिल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें