फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया अतुल सिंह फरार घोषित

Thu, 26 May 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग व हत्या करने के आरोपी माफिया अतुल सिंह व उनके एक सहयोगी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की न्यायालय से फरार घोषित किया गया है। गैर जमानती वारंट भी दोनों के आवास पर तामील करवाया गया।
विज्ञापन


मुनादी कराने के साथ नोटिस भी चस्पा की गई लेकिन माफिया अतुल व उनका सहयोगी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ है। ऐसे में पुलिस अब कुर्की की प्रक्रिया में जुट गई है। पंचायत चुनाव के दौरान कैसरगंज क्षेत्र के रसूलाबाद गांव में दो पक्षों में संघर्ष हुआ था।

फायरिंग के दौरान गांव निवासी गुलाब सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में माफिया अतुल सिंह और उनके सहयोगी दद्दन समेत दर्जन भर से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या, फायरिंग व बलवा का केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ। वारंट का तामीला भी 26 फरवरी को कर दिया गया। लेकिन दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। इस पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी करवाई। लाउड स्पीकर से घोषणा कर दोनों आरोपियों को फरार घोषित दिया गया है।

क्राइम ब्रांच की ओर से फरार दोनों आरोपियों के घर व सार्वजनिक स्थान पर फरारी की नोटिस चस्पा की गई है। एसपी सालिगराम वर्मा के मुताबिक दोनों आरोपियों के हाजिर न होने की दशा में कुर्की की भी प्रक्रिया शुरू की गई है। न्यायालय का आदेश मिलने के दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें