फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Tue, 18 Oct 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटकने के केस में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। 
विज्ञापन


रामगांव निवासी असलम खां ने 10 अप्रैल 2012 को थाने पर बहन की हत्या की तहरीर दी थी। कहा कि उसकी बहन हुमा (23) का विवाह चार वर्ष पूर्व फत्तेउल्लापुर बौंडी निवासी वारिस पुत्र छेद्दन के साथ हुआ था। विवाह के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे।

मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने पिटाई कर उसकी हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। भाई की सूचना पर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति वारिस समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा और उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


एडीजीसी फिरोज अहमद खां ने बताया कि मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम अनिल कुमार वशिष्ठ के यहां केस की फाइल पेश हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने मृतका के पति वारिस पुत्र छेद्दन को हत्या में आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए 50 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास वारिस को भुगतना होगा। न्यायाधीश ने मृतका के देवर अब्बुल पुत्र छेद्दन व अब्दुल कासिम को दोषमुक्त करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें