फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहे बनाने का कारखाना पकड़ा

Tue, 15 Sep 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसियामोड़। रिसिया क्षेत्र के पूरे अलख गांव में एसओजी टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर अवैध असलहा बनाने का कारखाना पकड़ा है।
विज्ञापन


मौके से दो लोगों को आठ देसी पिस्टल, असलहे बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक गोंडा और दूसरा श्रावस्ती जिले का निवासी है।

रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे अलख गांव से कुछ दूरी पर नाले के कछार में अवैध असलहे बनाने का कारोबार चल रहा था।

इसकी भनक लगने पर एसओजी प्रभारी संजय दुबे ने थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के साथ मंगलवार सुबह गांव की घेराबंदी कर पुलिया के पास छापा मारा।

यहां मौके पर चार-पांच लोग असलहे बनाते दिखे लेकिन पुलिस टीम देख कुछ लोग नाले और झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि दो युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान गोंडा जिले के भगईपुरवा कटरा निवासी हरीश और श्रावस्ती जिले के इकौना गोविंदपुर निवासी लाले प्रसाद उर्फ शिवदयाल के रूप में हुई है।

एसओजी प्रभारी ने बताया कि मौके से आठ निर्मित देसी पिस्टल, असलहे बनाने के उपकरण व अन्य सामान बरामद हुए हैं। बरामद असलहों और उपकरणों को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें