फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 27 Aug 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम और पयागपुर पुलिस ने कौड़िया चौरा बाबा मंदिर के पास छापेमारी करते हुए एक अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए 11 तमंचे और भारी मात्रा में निर्माण की सामग्री बरामद की गई है। एसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि स्वाट टीम के प्रभारी संजय दूबे को सूचना मिली थी कि एक स्थान पर अवैध असलहे की फैक्ट्री लगाकर निर्माण किया जा रहा है। टीम ने पयागपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरवा तिराहे से काशीजोत जाने वाले मार्ग पर कौड़िया चौरा बाबा मंदिर के पास बाग में छापा मारा।

यहां से टीम ने विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी मंगल लोनिया, बलकरन, राकेश और विक्रम को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 11 तमंचे बरामद हुए। जबकि निर्माण के लिए लगा रखी गई भट्ठी, पंखा आदि उपकरण भी बरामद हुए। एसपी ने बताया कि मंगल लोनिया का काफी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन


उस पर विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के चार मामले पहले से ही चल रहे हैं। एसपी ने स्वाट व पुलिस टीम को दो हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुइया निवासी सूबेदार खटिक के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। एसओ छोटक यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक कट्टा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें