फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करने के आरोप में छात्र को पीटा

Thu, 27 Aug 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। परीक्षा के दौरान नकल करने के आरोप में शिक्षक ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर हालत में छात्र को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। पीड़ित छात्र ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज में आशीष मौर्य (17) कक्षा 12 में विज्ञान वर्ग का छात्र है।

गुरुवार को आशीष मौर्य की मासिक परीक्षा चल रही थी। दोपहर बाद कॉलेज के शिक्षक अरुण मिश्र ने नकल करने के आरोप में छात्र आशीष मौर्य की बेरहमी से पिटाई कर दी।

 शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। उधर, थानाध्यक्ष गौरीगंज भरतराज सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। वहीं शिक्षक अरुण मिश्र का कहना है कि उन्होंने दो छात्रों को बातें करने से मनाकर क्लास से निकाल दिया था, मारा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें