फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर मार डाला

Wed, 03 May 2017 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बड़ी हाट निवासी एक अधेड़ ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी को रात में पीटकर मार डाला। फिर ससुर को फोन कर पत्नी के फांसी लगाने की बात कही। मायके के लोग मौके पर पहुंचे तो युवती आंगन में पड़ी थी। उसके शरीर और गले पर चोटों के निशान मिले।
विज्ञापन


विवाहिता को मायके के लोग जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरोें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पति को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर मृतका के पिता की तहरीर पर दामाद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अवैध संबंधों के शक के साथ दहेज का मामला भी सामने आया है।

कोतवाली देहात अंतर्गत बघैया शेखदहीर निवासी कल्लू उर्फ अमीरुलहसन ने बेटी कैसरुन (24) का विवाह दो वर्ष पूर्व कोतवाली नगर अंतर्गत बड़ीहाट निवासी उस्मान के साथ किया था। कल्लू का कहना है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दामाद बेटी पर अनावश्यक शक भी करता था।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात उस्मान ने कैसरुन के द्वारा फांसी लगाने की बात बताई। इस पर कल्लू परिवार के सदस्यों के साथ बेटी के घर पहुंचे तो यहां पर कैसरुन आंगन में पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। गले पर खरोंच और चोट थी। आनन-फानन में कैसरुन को मायके के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कल्लू का कहना है कि दामाद व ससुराल के अन्य सदस्यों ने बेटी को पीटकर मार डाला। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति उस्मान, ससुर सगीरउल्ला, सास और ननद को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान उस्मान ने बताया कि वह अलमारी और बक्से बनाने का काम नानपारा में करता है। उस्मान का कहना है कि जब वह रात में घर पर फोन करता तो पत्नी कैसरुन का मोबाइल देर रात व्यस्त बताता था। जब उससे बात करने के मामले में पूछा जाता तो वह बताती नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें