फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महिलाओं को तस्करी के लिए ले जा रहा तस्कर दबोचा

Tue, 17 Nov 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी ने सोमवार देर रात ऑटो पर सवार होकर सीमा पार कर रही छह महिलाओं के साथ एक तस्कर को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में मानव तस्करी की पुष्टि होने पर सभी को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।

एसएसबी के सहायक सेनानायक पीएन सिंह ने बताया कि एसएसबी की सातवीं बटालियन सी कंपनी के जवान सोमवार देर रात सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रहे एक बैट्री चालित ऑटो को रोका गया। इसमें छह महिलाएं व एक युवक सवार थे। महिलाओं के हाव-भाव संदिग्ध दिखने पर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने पूछताछ में अपना नाम दीपक विश्वकर्मा निवासी सुरखेत नेपाल बताया लेकिन महिलाओं से उसके रिश्ते की पुष्टि नहीं हो सकी।

संदेह होने पर नेपाल पुलिस से संपर्क साधा गया। इसके बाद एसएसबी ने सभी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया। यहां से महिलाओं को मानव तस्करी को रोकने के लिए काम कर रहे एक संगठन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें