फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को हटवाने के लिए फर्जीवाड़ा

Wed, 26 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के एक जिला पंचायत सदस्य का फर्जी लेटर पैड बनवाकर किसी ने जिलाधिकारी अभय कुमार के स्थानांतरण की मांग मुख्यमंत्री से की। इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई के तहत जिपं सदस्य के मोबाइल पर मैसेज आया तो वह दंग रह गए। पता करने पर लेटर पैड के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


परेशान जिपं सदस्य ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर केस दर्ज करने की मांग करते हुए मामले से अवगत कराया। कैसरगंज थाना अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य विकास चौधरी वार्ड नंबर 57 से निर्वाचित हुए हैं। किसी ने सप्ताह भर पूर्व उनके नाम का फर्जी लेटर पैड बनवाकर जिलाधिकारी अभय कुमार के स्थानांतरण की मांग करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा।

लेटर पैड पर मोबाइल नंबर विकास चौधरी का ही अंकित था। पत्र में डीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। बुधवार को विकास चौधरी के मोबाइल पर मुख्यमंत्री कार्यालय से डीएम के स्थानांतरण के मामले में जन सुनवाई का मैसेज आया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के जन सुनवाई प्रकोष्ठ में फोन कर मामले की जानकारी चाही तो पता चला कि विकास के लेटर पैड पर डीएम की शिकायत की गई है। जिला पंचायत सदस्य विकास ने बुधवार की दोपहर में एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा से मुलाकात की।

उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। यह भी कहा कि उनके नाम से लेटर पैड छपवाकर किसी ने बड़ी साजिश रची है। इस मामले में एसपी ने जांच करवाकर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें