फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मकानों से चार लाख का सामान चोरी

Fri, 08 Jul 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतापुर इलाके के तीन मकानों में दीवार फांदकर दाखिल हुए चोर कमरे व अलमारी के ताले काटकर जेवरात समेत करीब चार लाख की संपत्ति समेट ले गए। कुछ ग्रामीणों ने रात में चोरों को देख उनका पीछा भी किया। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बौंडी थानान्तर्गत जैतापुर परौतीपुरवा निवासी दसईपाल के बेटे का विवाह एक माह पूर्व हुआ था। घर में बेटे के विवाह में मिला सामान भी रखा था। गुरुवार रात परिवारीजन बाहर सो रहे थे।

दीवार फांदकर घुसे चोर अलमारी का ताला काटकर बहू व अन्य महिलाओं के सोने के जेवरात, एक किलो चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत ढाई लाख की संपत्ति पार उठा ले गए। चोरों ने कुछ दूर स्थित लोनियनपुरवा निवासी नकछेद के मकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन


कमरे में पहुंचे चोर बक्से का ताला तोड़कर  सवा लाख मूल्य के जेवरात, कपड़ा, बर्तन और 25 लीटर मेंथा आयल समेट ले गए। गांव निवासी दिलीप के मकान में दाखिल होने के दौरान चोरों की आहट पाकर परिवार के लोगों की नींद खुल गई।

परिवारीजनों के शोर मचाने पर चोर अलमारी से जेवरात लेकर भाग गए। पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।दिलीप के मुताबिक रात में आहट मिलने पर शोर मचाया गया तो चोर गांव के बाहर खड़ी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन पकड़ नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें