फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयूपुरवा में आग से चार घर फुंके

Mon, 07 Sep 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। पुरैना भवानीबख्श ग्राम पंचायत के मजरा सरयूपुरवा में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे चार ग्रामीणों के आशियाने राख हो गए।
विज्ञापन


 हादसे में चार बकरियां जिंदा जल गईं। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। लेखपाल विक्रम आर्य ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्टतहसील को भेज दी है।

 मोतीपुर की ग्राम पंचायत पुरैना भवानी बख्श के मजरा सरयूपुरवा निवासी रामलखन के घर में रविवार रात 10:30 बजे के आसपास अचानक आग लग गई।

परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इतने में लपटों ने पड़ोसी रामू, तेजीलाल और बदलू का घर भी आगोश में ले लिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में रामलखन के घर के बरामदे में बंधी तीन बकरियां व तेजीलाल की एक बकरी जिंदा जल गईं।

इसके साथ ही राशन, कपड़ा, बर्तन, अनाज, जेवरात समेत पूरी संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। पीड़ितों के मुताबिक पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें