फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मकान और खलिहान राख

Sat, 14 Nov 2015 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज व नानपारा तहसील क्षेत्र में शुक्रवार रात दीपक की लौ से भड़की चिन्गारी से चार मकान धधक उठे। वहीं, एक गांव के खलिहान में लगी आग से पांच बीघा मक्के की फसल जल गई।
विज्ञापन


सभी हादसों में पांच लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी पीड़ितों ने अग्निकांड की सूचना तहसील पर दी लेकिन कोई भी राजस्वकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। इसके चलते पीड़ित परिवार खुले आसमान तले गुजर बसर करने को मजबूर हैं।

कैसरगंज के गंडारा खालेपुरवा निवासी उमेश यादव शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। दीपक जलाकर टांड़ पर रखा गया था। इसी दौरान कपड़ों में लगी आग से लपटें भड़क उठीं। परिवार के लोगों की नींद तब खुली जब आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक लपटों ने पड़ोसी भरोसे यादव के मकान को भी आगोश में ले लिया। किसी तरह लोगों ने आग को फैलने से रोका।

अग्निकांड में उमेश और भरोसे के घर में रखे लगभग बीस हजार रुपये नगदी, एक-एक लाख के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया है।

उधर, इसी तहसील क्षेत्र के बंभौरा बरुहा गांव निवासी रमेश कुमार के खलिहान में लगी पांच बीघा मक्के की फसल राख हो गई। पचास हजार का नुकसान हुआ है।

वहीं, नानपारा के बिछिया बाजार निवासी छविलाल के घर में भी ढिबरी की लपट से लगी आग से पूरी संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। किसी तरह बाजार के लोगों ने आग को फैलने से रोका।

रुपईडीहा कस्बे के मालगोदाम रोड निवासी बैजनाथ गुप्ता पुत्र हीरालाल गुप्ता के मकान में शुक्रवार रात खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसकी सूचना एसएसबी सातवीं बटालियन के जवानों को दी गई।
विज्ञापन


सहायक सेनानायक पीएन सिंह की अगुवाई में आठ एसएसबी जवान ने आग को फैलने से रोका लेकिन तब तक गृहस्थी का कुछ सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें