फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में डूबने से बालिका की मौत

Sat, 14 Nov 2015 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। मदरहवा के दाखिला जुड़पनिया गांव में शुक्रवार देर शाम घर से टॉफी खरीदने जा रही एक मासूम कुएं में गिर गई। ग्रामीण जब तक उसे कुएं से बाहर निकालते उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना के बाद सदमे में आए पिता को हार्टअटैक हो गया। उसे बहराइच ले जाया गया है। मौके पर पहुुंची सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया है।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहवा जुड़पनिया निवासी निधी (3) पुत्री कामेश्वर नाथ वर्मा शुक्रवार देर शाम अपनी मां सुमन के साथ शौच गई थी। लौटने के बाद निधी टॉफी लेने की जिद करने लगी।
विज्ञापन


इस पर सुमन ने निधी को पैसा देकर पास की ही दुकान पर भेजा था। जबकि स्वयं घर में खाना पकाने चली गई। दुकान जाते समय निधी रास्ते में मौजूद कुएं में अचानक गिर गई।

कुएं में कुछ गिरने की आवाज सुन पास ही दुकान पर मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर सुमन व अन्य परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

जहां निधी के न होने पर संदेह के आधार पर तत्काल कुएं में उतर कर निधी को तलाश करने लगे। जहां निधी की लाश मिली। कुएं से लाश को बाहर निकाला गया।

उसे देख सदमे में आए कामेश्वर वर्मा को अचानक हार्टअटैक पड़ने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसे आनन फानन में परिवारीजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लाया गया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया था। जहां से बाद में उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया है।

सिरसिया पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर अंतिम संस्कार के लिए उसे परिवारीजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें