फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोर के तगादे से परेशान किसान ने दी जान

Fri, 13 May 2016 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाग में पेड़ पर लटकी किसान की लाश व मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रतनापुर/लक्ष्मननगर (श्रावस्ती)। एक किसान ने सूदखोर के तगादे से परेशान होकर सोनवा थाने के बरावा हरगुन स्थित महतो बाग में शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


किसान का शव पेड़ से लटकता देख उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिनाख्त कराई तो किसान की पहचान ओरी पुरवा निवासी मैकू के रूप में हुई। वहीं, ग्रामीण आत्महत्या के पीछे अवैध संबंध की भी आशंका जता रहे हैं।

सोनवा थाने के बरावा हरगुन के महतो बाग में शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव आम के पेड़ से लटकता देखा। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ओरीपुरवा निवासी मैकू (40) पुत्र हरीराम के रूप में होने पर सूचना परिवारीजनों को दी गई। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी गुजरा ने पुलिस को बताया कि मैकू ने अपनी तीन बीघा जमीन चालीस हजार रुपये लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के पास रखी थी।

मैकू ने जल्द ही रुपये वापस देकर जमीन लेने की बात कही थी। इसके कुछ दिन बाद से ही रुपये देने वाला घर पर तगादा करने आने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इससे परेशान होकर मैकू अक्सर गांव से बाहर गिलौला थाना क्षेत्र के अपने रिश्तेदार के यहां रह रहा था। दो दिन से वह रिश्तेदार के घर भी नहीं गया। वहीं, पुलिस की पूछ

ताछ में गांव के ही कुछ लोगों ने आत्महत्या के पीछे अवैध संबंधों की भी बात कही है। थाना प्रभारी सोनवा अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लगता है। पत्नी ने तगादे से परेशान होने की बात कही है।

अभी तक मृतक के परिवारीजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इसके साथ ही अन्य आशंकाओं को भी आधार बनाकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें