फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे भाई ने मासूम से किया रेप

Thu, 16 Mar 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चचेरा भाई घर में सो रही सात वर्षीय बहन को चुपके से गोद में उठाकर खेत को ले गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया। किसी तरह बालिका चीखी तो उसका मुंह दबाकर हत्या करने की कोशिश की। चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े तो चचेरा भाई मौके से भाग गया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घटना के एक घंटे बाद दबोच लिया। इस मामले में केस दर्ज कर पीड़ित बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सात वर्षीय बालिका अपने घर में बरामदे में चारपाई पर सो रही थी। गुरुवार सुबह करीब छह बजे बालिका की मां छोटे बेटे को साथ लेकर नित्यक्रिया के लिए खेत को चली गई। इसी दौरान घात लगाए 22 वर्षीय चचेरा भाई मासूम को गोद में उठाकर घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में ले गया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया।

इसी दौरान किसी तरह बालिका चीखी तो बेटे के साथ खेत से लौट रही मां आवाज सुनकर उस तरफ बढ़ी। तभी गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। इस बीच आरोपी ने बालिका का मुंह बंद कर उसकी हत्या करने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे लोगों ने संतोष को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया। बालिका को तत्काल परिवारीजन घर ले गए। सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष छोटक यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने बालिका का बयान लेने के बाद गांव के निकट घेराबंदी कर खेत में छिपे संतोष को दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बालिका की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि आरोपी संतोष को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें