फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अधिशाषी अभियंताओं समेत पांच पर होगा केस

Mon, 23 Nov 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। थाना क्षेत्र सिरसिया के टिटिहिरिया गांव में नौ माह पूर्व करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह सरयू नहर खंड तीन के सर्वे का कार्य कर रहा था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक की पत्नी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने अधिशाषी अभियंता विद्युत, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग व एसडीओ सिंचाई समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।

घटना क्रम के मुताबिक सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम टिटिहिरिया के मजरा गोपीपुरवा निवासी संतोष सिंह पुत्र गुलाब सिंह सरयू नहर खंड तीन के अधिशाषी अभियंता के एन यादव के निर्देश पर एसडीओ संजय सिंह व उनके सहयोगी आरपी सिंह की देखरेख में साइफन नंबर 18 में सर्वे का कार्य मजदूरों से कराया जा रहा था।
विज्ञापन


वहां बिजली का पोल टूटा हुआ था। जिसे बांस-बल्ली के सहारे हाई टेंशन लाइन से जोड़ा गया था। उसकी चपेट में आने से संतोष सिंह की 19 फरवरी 2015 को मौत हो गई थी।

इस मामले में मृतक की पत्नी माधुरी सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र पांडे के न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय ने अधिशाषी अभियंता विद्युत नंदलाल मौर्य, अधिशाषी अभियंता सिंचाई विभाग खंड तीन केएन यादव, एसडीओ सिंचाई संजय सिंह, व एसडीओ विद्युत विजय समेत सहयोगी आरपी सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इस मामले में माधूरी सिंह की पैरवी मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अशोक सिंह द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें